नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली विधानसभा की कमान रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के पास है। वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष आतिशी हैं, जो आम आदमी पार्टी की नेता भी हैं। दोनों के बीच आए दिन राजनीतिक टकराव देखने को मिलते हैं। मगर इस बार सीएम रेखा गुप्ता का एक बयान सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने आतिशी को अपना फ्रेंड बताते हुए कहा- आतिशी मेरी फ्रेंड है, मेरा बहुत ध्यान रखती हैं। आतिशी जी को मैं बहुत याद आती हूं दरअसल सीएम रेखा गुप्ता इंडिया टीवी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं, जहां उनसे पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर सवाल पूछ गया था। सवाल- आतिशी जी आपको याद आती रहती हैं? इस पर रेखा गुप्ता ने मुस्कराते हुए कहा कि मुझे आए या ना आएं मैं उन्हें बहुत याद आती हूं। वो सारा दिन एक सर्विलांस कैमरा लगाकर बैठती हैं कि आज रेखा जी कहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.