नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और कालकाजी से विधायक आतिशी ने शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कालकाजी मंदिर में एक सेवादार की हत्या के मामले का जिक्र किया और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के शासन में राष्ट्रीय राजधानी अपराध, जबरन वसूली और गैंगवार की राजधानी बन गई है। इस मामले पर अब दिल्ली सरकार मंत्री कपिल मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने आतिशी को लापता बताते हुए कहा है कि उन्हें अपने इलाके पर और ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कपिल मिश्रा ने कहा, आतिशी जी कालकाजी की जनता को मिल नहीं रही हैं। लोग उन्हें ढूंढ रहे हैं। उनके लापता का पोस्टर लगे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर भी अपने क्षेत्र से गायब थीं। अब तो केवल विधायक हैं, तब भी गायब हैं। उन्हें थोड़ा अपने क्षेत्र पर ध्यान देना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.