नई दिल्ली, जनवरी 16 -- दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से लगाए गए आरोपों पर घमासान बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री को पंजाब की एक अदालत से क्लीनचिट दिए जाने के बाद भाजपा ने उस फॉरेंसिक जांच पर सवाल उठाए जिसके आधार पर अदालत ने वीडियो को फर्जी करार देते हुए सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दिया। अब 'आप' ने दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को जवाब देते हुए कहा है कि इस वीडियो की जांच के लिए वॉइस सैंपल की जरूरत नहीं, सिर्फ कान चाहिए। सिरसा ने सवाल उठाया था कि जब आतिशी का वॉइस सैंपल लिया ही नहीं गया तो जांच कैसे हो गई? दिल्ली में 'आप' के संयोजक और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिरसा को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसमें वॉइस सैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.