नई दिल्ली, जनवरी 27 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की एक याचिका पर सुनवाई 21 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी। याचिका में उन्होंने मतदाताओं के नाम हटाने संबंधी कथित टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ दायर मानहानि मामला रद्द करने से इनकार करने वाले आदेश को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और एन. के. सिंह की पीठ ने यह कहते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी कि इसमें विस्तृत सुनवाई की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि पीठ ने कहा था कि इस मामले को नियमित मामलों की सुनवाई वाले दिन(मंगलवार, बुधवार और गुरुवार) को सुना जाना चाहिये और इसी आधार पर उन्होंने मामले की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया। केंद्र की ओ...