बुलंदशहर, अक्टूबर 22 -- दीपावली की आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। इसके साथ ही निर्माण कार्य के चलते हवा खराब हो गई है। जनपद की आबोहवा सांस लेने लायक नहीं है। बुधवार को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह के समय रेड जोन के साथ 353 पर दर्ज किया गया। वहीं दोपहर बाद करीब तीन बजे 277 पर रिकार्ड किया गया। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनपद की हवा में सुधार नहीं हो रहा है। प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। दीपावली की आतिशबाजी का असर भी पड़ा है। बुधवार को सुबह के समय सीपीसीबी की रिपोर्ट में जनपद का एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन में रहा। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। मरीजों के साथ सामान्य लोगों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। दोपहर होने तक एक्यूआई में गिरावट हई। दोपहर...