अमरोहा, जून 17 -- नगर में आतिशबाजी में हुए जबरदस्त धमाके में साल 1981 में एक ही परिवार के नौ समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई थी। यह परिवार पटाखे बनाने के बाद छत पर रखकर धूप में सेक रहा था कि अचानक विस्फोट हो गया था। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला होली वाला वाल्मिकी बस्ती में इमरत सिंह के परिवार के पास आतिशबाजी बनाने व बेचने का लाइसेंस था। परिवार के लोग शादी-ब्याह में आतिशबाजी छोड़ते थे। साल 1981 में दीपावली से पहले तमाम पटाखे बनाकर तैयार किए गए थे। पटाखों की घर पर छत पर धूप में सेक दी जा रही था कि अचानक आग लग थी। आग लगने के संग पूरा मकान धराशायी हो गया था। मकान में मौजूद परिवार के नौ समेत कुल 13 लोगों की जान चली गई थी। उधर, रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में बीती 30 अप्रैल को विस्फोट हो गया था। फैक्ट्री में पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.