दुमका, फरवरी 20 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि से प्रारंभ हुए 5 दिवसीय दानीनाथ मेले का समापन गुरुवार देर रात भव्य आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ। आतिशबाजी की गूंज से पूरा मेला परिसर का सम्पूर्ण क्षेत्र गूंज उठा। मेला क्षेत्र में मौजूद 10 हजार से ज्यादा की तादाद में मौजूद लोगों ने आतिशबाजी के दौरान मोबाइल के फ्लैश लाइट जलाते हुए मोबाइल लहराया और मेले को सुनहरी यादों को कैमरे मे कैद कर घर लौटे। मौके पर दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने मशाल में आग लगाकर आतिशबाजी की शुरुवात की। वहीं सांसद प्रतिनिधि सह शिवतल्ला ग्राम प्रधान जोन सोरेन ने मंच संचालन करते मौके पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवं मेला के शांतिपूर्ण निष्पादन को लेकर समिति को शुभकामनाएं दी। मेला समापन के दिन देर रात तक संथाली ऑर्केस्ट्रा का लोगों ने आनंद लिया। इस अवसर पर ...