बदायूं, फरवरी 20 -- मुजरिया। क्षेत्र के गांव ज्योरा में एक व्यक्ति की बेटी की शादी में बारात का आगमन हुआ। इसी दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी रामोतार पुत्र सुम्मेरी की पशुशाला में जा गिरी, जिससे वहां बंधी भैंस और पड्डा गंभीर रूप से झुलस गए। भैंस स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर आग से झुलसे दोनों पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...