अलवर, अप्रैल 16 -- राजस्थान के अलवर निवासियों का जीना मुहाल हो चुका है। वजह है, कुत्तों का आतंक। यहां के आवारा कुत्ते राह चलते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसी ही एक घटना गांव नगला समावधि से सामने आई है। घर के बाहर ढाई साल की मासूम बच्ची खेल रही थी। तभी एक आवारा कुत्ते ने बच्ची के ऊपर झपट्टा मारा और उसके मुंह को दबोच लिया। कुत्ते ने मासूम का गाल, गला और जबड़ा बुरी तरह नोच लिया। अपने ऊपर हमला होते देख मासूम बच्ची बुरी तरह चिल्लाई। बच्ची के रोने-चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पास पहुंचे और बच्ची को बचाने के लिए कुत्ते पर हमला कर दिया। बच्ची के पिता ने लड़की के पैर पकड़कर खींचे और कुत्ते पर लोगों ने लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिया। बताया गया है कि गांव वालों ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में मंदिर से दर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.