मिर्जापुर, मई 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता l ताज विकलांग सेवा समिति की बैठक शनिवार को नगर के बरियाघाट स्थित रामटेक पर हुई l इस दौरान दिव्यांगों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकी हमले में निर्दोष 26 पर्यटकों की नृसंश हत्या पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की l साथ ही सरकार से आतंकी हमले में मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई l समिति के प्रदेश मंत्री मोहम्मद अली ने दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए महिला आयोग की तरह दिव्यांग आयोग गठित करने की मांग की l बैठक में असलम, अजय मौर्या, बबलू गौड़, रवि प्रजापति, मनोज बिंद, बच्चे लाल, विजय गोड़, अशोक, गोलू अली, विजय भान, कैलाशनाथ श्रीवास्तव, राज कुमार, सुमेश, चंद्र सोनी, राकेश आदि रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.