मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। बुधवार को कुढ़नी पंचायत के वार्ड 12 में समाजसेवी शुभम महतो की अध्यक्षता में एक शोकसभा हुई, जिसमें मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शुभम महतो ने कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाए। भारत सरकार को सख्त और निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। शोक सभा के अंत में ग्रामीणों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे। इस अवसर पर राहुल चौधरी, देवानंद महतो, अनिल महतो, जितेंद्र सहनी, बिनीता देवी, रामबाबू महतो, सुशीला देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक सुर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.