लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- लखीमपुर। पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। सोमवार को मुस्लिम संगठनों के लोग विलोबी मेमोरियल हॉल में एकत्र हुए और घटना की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान तथा आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद लोगों ने मार्च निकाला, जो कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर सीधा हमला कर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करने और ऐसा निर्णायक ऑपरेशन चलाने की मांग की। जिससे भविष्य में पाकिस्तान इस तरह की कायराना हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। इस मौके पर सुन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.