धनबाद, अप्रैल 28 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को जामाडोबा में किन्नर समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। अखिल भारतीय किन्नर समाज के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी किन्नर ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद किन्नर समाज भी काफी मर्माहत है और वह मांग करती है कि वे भारतीय सेना के साथ मिलकर बॉर्डर पर लड़ने के लिए तैयार हैं। निहत्थों पर गोली चलाना कायरता का काम है अगर आतंकवादियों में थोड़ी भी हिम्मत है तो हमारे देश के जवानों से टकराकर देखें। उन्हें उनकी औकात पता चल जाएगा। घटना पर किन्नर समाज ने गहरा शोक वक्त करते हुए बताया कि सरकार से मृतको के परिजनों पर ध्यान दें की मांगी है। कैंडल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी किन्नर, श्वेता किन्नर, निर्मला किन्नर,रेखा किन्नर, राखी किन्नर, काजल किन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.