बदायूं, अप्रैल 28 -- मूसाझाग। नगर पंचायत गुलड़िया में राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध किया। जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू युवा संगठन इंजीनियर अभिषेक भारती ने कहा यह एक सोंची समझी साजिश थी। इस साजिश ने पूरे देश को गहरा आघात दिया। हिंदुओं को टारगेट किया गया। पदाधिकारियों ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। जिला उपाध्यक्ष रजत गुप्ता,विशाल, हिंदू वाहिनी जिलाध्यक्ष अर्पित पटेल, गुड्डू, नित्यम पटेल, देवदत्त पाल, आशीष पटेल, प्रशांत पटेल, तरुण कुमार, रविंद्र सागर, भाजपा बूथ अध्यक्ष गजेंद्र पाल मौजूद थे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये बदायूं। शहर की रामनाथ कॉलोनी में पहलगाम की आतंकी घटना का विरोध किया गया। इस दौरान लोगों ने हवन किया। अजय सक्सेना ने कहा कि सरकार घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। आशीष सक्स...