महाराजगंज, मई 7 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों को निशाना बनाकर देश की बेटियों का सिंदूर उजाड़ने वालों को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया। यहऑपरेशन आतंकी ठिकानों पर कहर बनकर टूटा है। केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि अब भारत हर हमले का जवाब देगा, वह भी दोगुनी ताकत से। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही कहा था कि आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी और अब उन्होंने उसे करके दिखाया है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.