बदायूं, जून 29 -- बिसौली, संवाददाता। केबी हिंदी सेवा न्यास की 108 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन न्यास कार्यालय बाबू कुटीर ब्रह्मपुरी में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर हुआ। प्रवीण अग्रवाल नादान ने बच्चों में मोबाइल के बढ़ते प्रभाव पर व्यंग्य सुनाया। रमेश चंद्र मिश्र सहज ने आतंकियों पर कटाक्ष करते हुए कहा तनिक देर न करूं, चपलता से उड़ान भर लूंगी...,। आतंकी के घर में घुस, चिथड़े तमाम कर दूंगी। डॉ. सतीश चंद्र शर्मा सुधांशु ने भारत माता की शान में रचना पेश की। अशोक कुमार दुबे ने पहलगांव की घटना पर कहा जगजाहिर अब हो गई, उसके मन की खोट। श्रीपाल शर्मा, साक्षी शर्मा, स्तुति शर्मा, रुद्रांश वत्सभार्गव, अक्षांश वत्सभार्गव, प्रवीण अग्रवाल ने भी काव्य पाठ किया। हरस्वरूप शर्मा, राजेंद्र नाथ, प्रवीण अग्रवाल मौ...