कानपुर, दिसम्बर 3 -- सजगता - सजग बुजुर्ग ने वीडियो कॉल काटकर पुलिस को दी सूचना - यूपीएफसी से वरिष्ठ वित्त प्रबंधक पद से 2004 में रिटायर हुए हैं कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता के यशोदानगर निवासी रिटायर्ड वित्त प्रबंधक को आतंकी कनेक्शन में उनका नाम सामने आने की बात कह कर साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये मांगे। ठग ने लखनऊ मुख्यालय का इंस्पेक्टर बनकर वीडियो कॉल कर कहा कि जम्मू आतंकी घटना में उनकी पत्नी के सिम का प्रयोग हुआ है। हालांकि सजग बुजुर्ग साइबर ठग की करतूत समझ गए और वीडियो कॉल काट दी। यशोदा नगर निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला यूपीएफसी से वरिष्ठ वित्त प्रबंधक पद से 2004 में रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार गुरुवार को और दूसरी बार बुधवार को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को लखनऊ मुख्यालय में तैनात इंस्पेक...