श्रीनगर।, फरवरी 6 -- कुख्यात आतंकवादी आदिल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कैंप के लिए काम करता था और दूसरे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्लाह का करीबी था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चतरू में सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इससे पहले आदिल 20 बार सुरक्षा बलों को चकमा देकर निकला था। हालांकि, इस बार वह नहीं बच सका। एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'वह कई बार घेराबंदी तोड़कर एनकाउंटर साइट से भागने में कामयाब रहा था। लेकिन इस बार उसकी किस्मत अच्छी नहीं थी।'आदिल को कैसे फंसाया? सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी मिलने पर बुधवार दोपहर किश्तवाड़ के चतरू इलाके को घेर लिया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पाकिस्तानी आतंकवादी आदिल पिछले 18 महीनों में कई बार भाग चुका है। लंबे समय से वह गुफाओं में रहता था। वह अक्सर ठिकाने बदलता रहता था। भगोड़ा आत...