देहरादून, मई 8 -- कारगिल युद्ध में अपने पति को खोने वाली जयंती देवी के आंखों में आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा और अपनों की मौत का गम भरा हुआ है। उन्होंने एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सीमा पर तनाव को देखते हुए जम्मू कश्मीर के ग्लेशियर क्षेत्र में तैनात अपने लाडले बेटे अजय से आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है। उनका कहना है कि पति की शहादत के बाद कड़े संघर्ष से उन्होंने अपने तीन बच्चों का पालन पोषण किया है, लेकिन देश की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। पीरूमदारा निवासी लांस नायक राम प्रसाद ध्यानी कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। गढ़वाल रायफल में तैनात रहे शहीद राम प्रसाद ध्यानी ने युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और पिता के नक्शे कदम पर चलकर छोटे बेटे अजय ध्यानी भी साल 2020 में 5 गढ़वाल रायफल में भर्ती हुए। जब लांस नायक राम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.