कुलगाम, मई 5 -- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अहरबल क्षेत्र में रविवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक इम्तियाज अहमद मागरे का शव अदबल नाले से बरामद हुआ। युवक के परिवार ने सुरक्षाबलों की हिरासत में मौत का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि इम्तियाज को कुछ दिन पहले सेना ने हिरासत में लिया था। इस घटना ने स्थानीय लोगों और राजनीतिक नेताओं में आक्रोश पैदा कर दिया है और मामले की न्यायिक जांच की मांग तेज हो गई है। दूसरी तरफ, पुलिस का दावा है कि मागरे ने खुद नदी में कूदकर अपनी जान दी थी और इस संबंध में एक वीडियो फुटेज भी जारी किया गया है। मागरे पर आरोप है कि उसने आतंकियों को खाना दिया और रहने के लिए जगह भी दी थी।आतंकवादियों का सहयोग करने की बात कबूली पुलिस के अनुसार, इम्तियाज को कथित तौर पर आतंकवादियों का ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) होने के संदेह में हिरासत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.