नागपुर, अप्रैल 28 -- महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है। यूपी, कर्नाटक, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों के मासूम पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारने के मामले में विजय वडेट्टीवार का कहना है कि ऐसी बातें गलत हैं। वडेट्टीवार ने कहा कि आखिर आतंकियों के पास इतना समय ही कहां होता है कि वे किसी के कान में जाकर पूछें कि तुम्हारा धर्म क्या है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नहीं हुआ है। आतंकियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता। इस मामले में जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यही देशवासियों की भावना है। इसकी बजाय घटना को कोई और रंग या मोड़ देना गलत होगा। विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'पहलगाम की जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी चाहिए। वहां सुरक्षा क्यों नहीं थी। आखिर 200 किलोमीटर तक आतंकी कैसे आ जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.