नई दिल्ली, मई 8 -- पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया, उसने पाकिस्तान के उन दावों की पोल खोल दी कि वह आतंकवाद को पनाह नहीं देता है। एक बार फिर साबित हो गया है कि पाकिस्तान आतंक का पनाहगाह है और उसकी फौज खुद आतंकियों की ढाल बनी हुई है। भारत ने हालिया स्ट्राइक में पाकिस्तान और पीओके में कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए। पाकिस्तानी चैनलों के दिखाए जा रहे फुटेज में आतंकियों की कब्र पर लश्कर के टॉप कमांडर को कलमा पढ़ते देखा जा सकता है। उसके पीछे पाकिस्तानी आर्मी हाथ बांधे खड़ी है। भारतीय सेना ने 6 और 7 मई के बीच देर रात 1.30 बजे पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों पर 24 हवाई हमले किए। इनमें 90 से ज्यादा आतंकी मारे जाने की खबर भी है। हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक भारत के इन दाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.