लखनऊ, अप्रैल 24 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकियों का महिमामंडन और शहीदों का अपमान सपा की फितरत है। इस घटना से पूरा देश शोकमग्न और मर्माहत है लेकिन सपा सुप्रीमो शहीदों पर भी राजनीति कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि आतंकियों ने जब-जब भी ऐसी घटनाएं की हैं, मोदी सरकार ने आतंकियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिलाया है। एयर स्ट्राइक हो या सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान को हमेशा करारा जवाब दिया है। पहलगाम के दोषियों को भी उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर किसी को पता है कि सपा सरकार के समय आतंकियों के मुकदमे तक वापस लिए जाते थे। न्यायालय तक को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इन्होंने आजमगढ़ को आतंकगढ़ बना दिया, लेकिन हमारी सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.