बेगुसराय, जनवरी 11 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शीतकालीन शिविर शनिवार की देर रात को बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह स्मारक कॉलेज में संपन्न हो गया। जिला संघ चालक मनोरंजन वर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में सूर्य नमस्कार, योग, दंड-भेद सहित कई प्रकार के प्रशिक्षण दिये गये। जिला संघ चालक ने कहा कि देश में आतंकवाद बढ़ा है और धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह स्थिति राष्ट्र की एकता के लिए खतरनाक है। लिहाजा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस लिहाज से संघ के कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। जिला सह कार्यवाहक अभिनव कुमार ने कहा कि छूआछूत समाज के लिए अपराध है, इससे सामाजिक वैमनस्यता बढ़ती है और आपसी भाईचारा कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में समरसता को बढ़ावा देने के लिए संघ द्वारा शीघ्र ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.