नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- पीएम नरेंद्र मोदी जॉर्डन की यात्रा पर हैं। सोमवार को पीएम मोदी जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे। यहां के हुसेनिया पैलेस में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल-हुसैन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। बता दें कि यह जॉर्डन की पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा 37 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रही है और ऐसे समय पर हो रही है जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी ने राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात के दौरान उन्हें मित्रता और भारत के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया।पीएम मोदी ने क्या कहा? किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल-हुसैन के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपने गाजा मुद्दे पर शुरू से ही बहुत सक्रिय और सकारात्मक भू...