मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- भाजपाइयों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में आतंकी घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए आतंकवाद की अर्थी के साथ जुलूस निकाला। प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका और एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। बजरंग दल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और आतंकवाद का पुतला बनाकर इसकी अर्थी तैयार की। अर्थी कंधे पर लेकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए क्षेत्र पंचायत कार्यालय से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय के सामने आतंकवाद के पुतले का दहन किया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना भी दिया और आतंकवाद के खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति डा. वीर सिंह सैनी, पंकज सिंह, जिला सह मंत्री विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.