उरई, अप्रैल 30 -- जालौन। पहलगाम में बर्बर आंतकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। घटना में मारे गये लोगों की आत्मा को शान्ति प्रदान करने व आतंकवादी घटना में सम्मिलित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 30 अप्रैल को गल्ला मंडी बंद रहेगी तथा किसी तरह की खरीद फरोख्त नहीं की जायेगी। गल्ला व्यापार कल्याण समिति के तत्वावधान में व्यापारियों ने 22 अप्रैल 25 को पहलगाम में आंतकवादी हमले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया तथा घटना में मारे गये 26 लोगों की मृत आत्माओं को शांति व परिवार को संकट के समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। घटना को लेकर व्यापारियों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया है कि 30 अप्रैल दिन बुधवार को गल्ला मंडी पूरी तरह बंद रहेगी। इस दिन किसी तरह की खरीद फरोख्त नहीं की जायेगी।उन्होंने किसानों से बुधवार को अनाज बेचने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.