सहारनपुर, नवम्बर 14 -- दस नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए ब्लास्ट से निर्दोष लोगों की मौत के बाद गुस्साए हिंदू युवा शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशस्वी आर्य ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी कायरता दिखाते हुए हमारे देश का सुखचैन छीनने का प्रयास करता है तथा बार-बार मुंह की खाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। इस दौरान संगठन का जिलाध्यक्ष सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष शिवम खारी, अंशुल, कुणाल, नीतीश, ओमवीर, आकाश, मोनू, रजत, अनुज, विशाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.