बरेली, मई 24 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शुक्रवार को अंगूरी मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ाई। तकरीर करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लाम को आतंकवाद से नहीं जोड़ना चाहिए, इस्लाम अमन व शांति का मजहब है। आतंकवाद एक बीमारी है, इसका खात्मा बहुत जरूरी है। सुन्नी सूफी बरेलवी मुसलमान पूरे भारत में आतंकवाद के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। इसकी रणनीति बनाकर जल्द महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे। मौलाना शहाबुद्दीन बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार के द्वारा छेड़े गए मुहिम का हम खुलकर समर्थन करते हैं। कुरआन में कहा गया है कि एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या करना पूरी मानवता की हत्या करने के समान है। पैगंगर-ए-इस्लाम ने शांति और सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया है। आतंकवादी इस्लाम के नाम पर कलंक हैं। पूरी दुनिया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.