नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हमले से रूस तिलमिला उठा है। रूस ने यूक्रेन पर पुतिन को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूस ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि यूक्रेन को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर यह आरोप ऐसे समय में लगाए हैं जब अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही शांति वार्ता में दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों पर सहमति की खबरें सामने आई थीं। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की थी कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्षविराम अब नजदीक है। इससे करीब 4 सालों से जारी युद्ध के खत्म होने की उम्मीदें जगी थीं। हालांकि रूस के इन आरोपों के बाद यह उम्मीद एक बार फिर डगमगा रही है। क्रेमलिन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यूक्रेन के इस हमले के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.