सोनभद्र, अप्रैल 24 -- दुद्धी। जम्मु कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों की तरफ से किए गए हमले को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों, व्यापारियों व आम जनमानस में आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को कस्बा के रामलीला खेल मैदान पर मेजर ध्यानचंद अकादमी के खिलाड़ियों, व्यापारियों व आम जनमानस ने दिवंगत हुए पर्यटकों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भारत सरकार से आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। मेजर ध्यानचंद अकादमी के अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता ने कहा आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की गोली मारकर हत्या करना उनके दिमागी दिवालियापन को दर्शाता है। इसकी घोर निंदा की जाती है। सरकार को इसका मुहतोड़ जबाब देना होगा। हम सब की पूरी संवेदना उनके साथ है। कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.