गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- ट्रांस हिंडन। शहर में आतंकवादियों के घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम से गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। आननफानन में पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। जांच में पता चला कि नशे में किसी ने फर्जी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम के पास 29 नवंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे फोन पहुंचा कि शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पंजाबी ढाबे के पास आतंकवादी घुस आए हैं। दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर शालीमार गार्डन थाना पुलिस को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बैकअप तैयार किया गया। थाना पुलिस जब बताए गए स्थान पहुंची तो वहां कुछ नहीं था। पुलिस ने लगभग आधा घंटा तक मौके पर जांच क...