फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 25 -- फर्रुखाबाद । मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक आढ़ती से करीब एक लाख रुपये लूट लिए थे । आढ़ती ने घटना के तुरंत बाद थाने में तहरीर दी थी । पुलिस ने घटना की बुधवार शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। काशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी आढ़ती सुमन प्रकाश दुबे ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे जैसे ही वह शनिदेव मंदिर के पास पहुंचे पीछे से आई एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया इसके बाद बदमाशों ने तमंचा तान दिया और उनके झोले में रखे करीब एक लाख रुपये छीन लिए । बाइक पर सवार तीनों बदमाशों के पास तमंचे थे और लूट के बाद वे मौके से फरार हो गए । घटना के बाद पीड़ित ने थाना मऊदरवाजा पहुंचकर तहरीर दी थी । घटना के खुलासे के िलये ...