लखनऊ, मार्च 26 -- दुबग्गा में प्राइवेट नौकरी करने वाले भूपेंद्र की कनपटी पर पिस्टल सटाकर आढ़ती छोटू मिश्रा ने 16 हजार रुपये लूटे और 30 हजार यूपीआई से खाते में ट्रांसफर करा लिए। बचाव में वह भागा तो छोटू ने गोली मार दी। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने आरोपित छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छोटू की तलाश में दबिश दे रही है। भूपेंद्र के मुताबिक वह काकोरी के बहरू गांव के रहने वाले हैं। 21 मार्च के दोस्त का फोन आने पर वह दुबग्गा सब्जी मंडी गए थे। वहां आढ़ती छोटू मिश्रा शराब पी रहे थे। उसने पिस्टल भी लगा रखी थी। देखते ही छोटू गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने पीटा और पिस्टल कनपटी पर लगा कर जेब में पड़े 16 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद यूपीआई से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद फिर पीटने लगा। इस बीच छोटू का साथी मोहम्मद रफीक भी आ गया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.