रांची, फरवरी 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की बारीकियों से अवगत कराने के लिए 10 से 13 फरवरी तक आड्रे हाउस में कार्यशाला आयोजित होगी। फिल्म निर्माता बिजू टोप्पो ने बताया कि इस नि:शुल्क कार्यशाला के लिए पंजीकरण फॉर्म 6 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगे। कुल 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यशाला का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...