मुंगेर, फरवरी 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत रविदास महासभा एवं बिहार फुले अंबेडकर युवा मंच की ओर से रविवार को संत शिरोमणि रविदास की 627 वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। टाउन हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. विलक्षण बौद्ध, विशिष्ट अतिथियों में जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन, नगर परिषद जमालपुर के उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, पथ निर्माण विभाग के अभियंता अजीत कुमार प्रेम थे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर प्रमोद दास ने किया तथा अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष शंकर दास ने की। मुख्य अतिथि डॉ. विलक्षण बौद्ध ने कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं की टकराहट दिखाई देती है। एक समतामूलक विचारधारा और दूसरी गैर बराबरी की विचारधारा। हमें तय करना है कि, हम किस मार्ग पर चलेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.