लखनऊ, जनवरी 21 -- - कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्रों तथा कार्बन क्रेडिट मोनेटाइजेशन में होगा 820 करोड़ का निवेश लखनऊ, विशेष संवाददाता दावोस (स्विट्जरलैंड) में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के तीसरे दिन यूपी में निवेश के और रास्ते खुले। इनमें उत्तर प्रदेश की ग्रीन ग्रोथ रणनीति को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख समझौते रहे। राज्य सरकार ने आरईसी लिमिटेड के साथ 500 मेगावाट कृषि अवशेष वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं के लिए Rs.एमओयू किया। इसके तहत 8,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसके अलावा रश्मि मेटलर्जिकल प्राइवेट लिमिटेड ने Rs.4,000 करोड़ रुपये निवेश के साथ एक एमटीपीए एकीकृत स्टील प्लांट स्थापित करने की सहमति जताई। कार्बन कम्पास सर्विसेज एलएलपी ने Rs.ब्रिकेटिंग और कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्रों तथा कार्बन क्रेडिट मोनेटाइजेशन के ल...