लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ। कल्याण सिंह वार्ड और लालजी टंडन वार्ड में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत आठ अलग-अलग स्थानों पर सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। नगर निगम के अधिशासी अभियंता झुल्लूराम ने बताया कि सैथा गांव (जोन-6) में संतराम, कृष्णपाल, सिद्धीनाथ इंटर कॉलेज और आसपास की गलियों में नाली और सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसी जोन में महिपतमऊ में इस्तिकार अली, प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास और संलग्न गलियों में नाली और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। नव विस्तारित गांव नरौना में काकोरी मोड़ से पुलिया तक आरसीसी ड्रेन और नाली का निर्माण होगा। सुभाष चंद्र बोस स्कूल के पास पुत्तनलाल सिंह, जितेंद्र साहू, राजेश आटा चक्की, प्रदीप सिंह, बंटी जायसवाल के घर से पंचायत भवन तक सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.