बांका, फरवरी 18 -- बांका, निज संवाददाता। बांका नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कुल आठ सैरातों की बंदोबस्ती खुली डाक के माध्यम से की जाएगी। इसको लेकर नगर परिषद कार्यालय द्वारा आम सूचना जारी कर दी गई है तथा निविदा प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जिले के एनआईसी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। नगर परिषद के राजस्व अर्जन को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न पार्किंग स्टैंड, कटोरिया रोड स्थित मॉडल बस स्टैंड, पीएचईडी कार्यालय के सामने संचालित पार्किंग स्थल एवं ऑटो स्टैंड, भागलपुर बस स्टैंड परिसर स्थित सार्वजनिक शौचालय, जिला परिषद के पुराने कार्यालय परिसर का सार्वजनिक शौचालय, शहरी क्षेत्र का मॉडलर शौचालय तथा तारा मंदिर स्थित डीलक्स शौचालय की बंदोबस्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त विज्ञापन शुल्क बंदोबस्ती के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कुल 11 स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.