आगरा, जनवरी 8 -- जनपद में उचित दर की दुकानों से राशन कार्ड धारकों को आठ से 28 जनवरी तक खाद्यान वितरण किया जाएगा। डीएसओ के अनुसार खाद्यान का वितरण सुबह आठ से 12 बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। गुरूवार को डीएसओ ने बताया कि उचित दर विक्रेता के द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को निशुल्क 35 किलोग्राम खाद्यान दिया जाएगा। इसमें 14 किलोग्राम गेहूं, 11 किलो फोर्टिफाइड चावल व 10 किलोग्राम बाजरा शामिल है। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान जिसमें दो किलोग्राम बाजरा, एक किलोग्राम चावल, दो किलोग्राम गेहूं निशुल्क वितरित किया जाएगा। खाद्यान वितरण के दौरान उचित दर की दुकानों पर नोडल अधिकारी की मौजूदगी में खाद्यान वितरित होगा। दुकानदार के द्वारा कार्ड धारकों को ई पॉश मशीन के द्वारा निकली पर्ची उपलब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.