मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। बीआरएबीयू स्पोर्ट्स कौंसिल के तत्वावधान में 10 दिसंबर से होने वाले ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी मेंस वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए आठ दिसंबर से टीमों का आना शुरू हो जाएगा। 10 दिसंबर को ग्रुप लीग में खेलने वाली टीमें आठ दिसंबर को आयोजन स्थल तिरहुत फिजिकल कॉलेज परिसर में पहुंच जाएंगी। पिछले साल की चैम्पियन कीट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर और रनरअप एमजेके यूनिवर्सिटी काशी विद्यापीठ की टीमें 12 दिसंबर को तीसरे राउंड का मैच खेलेंगी। दोनों टीमें 10 दिसंबर को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगी। 14 दिसंबर तक होने वाले इस चैम्पियनशिप के लिए तीन कोर्ट बनाये जा रहे हैं। सभी कोर्ट मिट्टी के होंगे। बीआरएबीयू स्पोर्ट्स कौंसिल के संयोजक सह तकनीकी अधिकारी महेन्द्र प्रसाद और पूर्व वरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रविशंकर कुमार कोर...