रांची, मार्च 4 -- रांची, संवाददाता झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की ओर से मंगलवार को एचईसी में धुर्वा के कुटे मैदान में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचीं सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने आठ सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वर्तमान में झारखंड में 75,000 सेविकाएं और सहायिकाएं कार्यरत हैं। सभी ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित किया है। 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर बिना किसी नियम के उन्हें सेवामुक्त कर दिया जाता है। उनकी मांगों में सेवानिवृत्ति लाभ, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, सेवानिवृत्ति पर पश्चिम बंगाल की तरह उन्हें 5 लाख रुपये का एकमुश्त आर्थिक लाभ और उनके मानदेय की आधी पेंशन दी जाए। समान काम, समान वेतन, केंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.