हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आठ सूत्री मांगों को लेकर बागजाला के ग्रामीण 26 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर जमे रहे। शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शाम 6 बजे से मोबाइल फ्लैश लाइट टार्च रैली निकाली जो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थल से शुरू होकर पूरे गांव में घूमी। धरने में किसान नेता आनन्द सिंह नेगी ने चेताया कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बागजाला गांव वासियों की मांगों की उपेक्षा अब असहनीय हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और लालकुआं विधायक का बागजाला गांव की मांगों के प्रति उदासीनता भरा यही रवैया जारी रहा तो आंदोलन का रुख हल्द्वानी की ओर मोड़ा जाएगा। इस दौरान डॉ. उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, विमला देवी, हेमा देवी, मो. परवेज, मीना भट्ट, एमएस मलिक, डॉ. कैलाश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.