बरेली, दिसम्बर 23 -- शीशगढ़/हाफिजगंज। साइबर ठगी में इस्तेमाल प्री एक्टिवेटेड सिम बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को शीशगढ़ व हाफिजगंज में दो अन्य पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) एजेंट के खिलाफ आठ सिम की बिक्री में फर्जीवाड़े को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। इन सिमों के जरिये लाखों रुपये की साइबर ठगी हुई है। शीशगढ़ में मोहम्मदपुर, बहेड़ी निवासी सिम विक्रेता मुकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसने अपनी मां राजदा बेगम के नाम पर एक सिम बेचा था, जिससे 28 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। हाफिजगंज में क्योलड़िया के नवादा इमामाबाद निवासी एजेंट मोहित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसने नवाबगंज के मुजीब, सुमित, क्योलड़िया के कमरुल हसन, उसकी पत्नी बिलकिसन, ऊषा देवी, अमरपाल और तसीम के नाम पर सात सिम बेचे, जिनसे लाखों रुपये की साइबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.