बहराइच, दिसम्बर 19 -- नवाबगंज। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को आठ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि नवाबगंज कस्बा निवासी सोनू पुत्र चम्पादेवी कई मुकदमें में वांछित था। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक धनन्जय कुमार, कांस्टेबल शिवाकान्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...