मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल से फरार चोरी के आरोपित ब्रह्मपुरा संगम चौक निवासी महेंद्र साह के पुत्र पप्पू साह के नाम का पुलिस ने तस्वीर के साथ इश्तेहार जारी कर फरार घोषित किया है। पप्पू बीते आठ साल से फरार है। नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाने के संजय सिनेमा रोड में स्थानीय लोगों ने 23 जनवरी 2017 की रात चोरी के आरोप में पप्पू केो पकड़ा था। आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की थी। भीड़ के द्वारा चोर की पिटाई की सूचना पर ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पप्पू को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी देखरेख के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। 24 जनवरी 2017 को पप्पू फरार हो गया। इसको लेकर नगर थाने में उसके खिलाफ ब्रह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.