मैनपुरी, फरवरी 6 -- कुरावली। थाने के सिपाही ने आठ दिन से पिछड़ी मंदबुद्धि महिला को अपनों से मिला दिया। आठ साल पहले उड़ीसा से भटककर आयी महिला कुरावली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पहुंच गई। सूचना पर थाने का सिपाही वहां पहुंचा और महिला से बात की। महिला पूरी तरह से पता नहीं बता पायी, लेकिन जो कुछ उसने बताया उसके आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। दस दिन की मेहनत के बाद संपर्क हुआ तो परिवार के लोग थाने आ गए। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों की सुपुर्दगी में महिला को दे दिया। पुलिस के सिपाही की मेहनत की सराहना हो रही है। कुरावली कोतवाली में तैनात सिपाही विनीत भाटी को 26 जनवरी को सूचना मिली कि कुरावली के जखौआ गांव में एक महिला भटककर पहुंच गई है। सूचना पर विनीत गांव पहुंचा और महिला से बात की। ग्रामीणों की मदद से महिला को थाने लाया गया। यहां उससे ब...