गोड्डा, जनवरी 11 -- गोड्डा। नगर निकाय चुनाव को लेकर गोड्डा और महागमा में माहौल बनने लगा है। झारखंड में आखिरी बार नगर निकाय के चुनाव 16 अप्रैल 2018 को हुआ था। जबकि 20 अप्रैल 2018 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए थे। उस समय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव दलगत आधार पर हुए थे। जिसमें गोड्डा में भाजपा, कांग्रेस, राजद, आजसू समेत कई राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। हालांकि 2018 के दलगत चुनाव के बावजूद गोड्डा नगर परिषद में अध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया था। तमाम राजनीतिक दलों की मौजूदगी के बावजूद कोई भी पार्टी गोड्डा में अपना परचम नहीं लहरा सकी थी। इस बार नगर निकाय चुनाव बिना दलगत आधार पर होंगे। साथ ही एक बड़ा बदलाव यह है कि इस बार उपाध्यक्ष पद का प्रावधान नहीं है। गोड्डा नगर परिषद में अध्यक्ष पद को अत्यंत प...