बलिया, जनवरी 4 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी पं. वशिष्ट नारायण शास्त्री ने बताया कि विक्रम संवत 2084 (वर्ष 2024) 13 महीने का होगा। जेठ महीने को आठ साल बाद पुरुषोत्तम (अधिमास-मलमास) बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बताया कि पिछले बार अधिमास सावन महीना था। अधिमास होने से पिछले साल की अपेक्षा साल के शुरूआत के छह महीने त्योहार 10 दिन पहले पड़ेंगे तथा बाद के सात महीने का त्योहार 15 से 20 दिन देर से आयेंगे। पं. शास्त्री ने बताया कि सन 2026 में हिंदी साल 13 महीने का होगा। ऐसे में होली का त्योहार 10 दिन पहले यानि चार मार्च को होगा। बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार अधिमास यानी कि अधिक मास एक अतिरिक्त चंद्र माह होता है, जो हर तीन साल मे सौर कैलेंडर से जोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से अंग्रेजी कैलेंडर में लीप ईय...