लखनऊ, मार्च 30 -- योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर यूपी उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री नटवर गोयल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इसके बाद उन्होंने बताया कि सीएम योगी प्रदेश के उद्योग व विकास और जन सुरक्षा के सजग प्रहरी है। हर हाथ रोजगार का संकल्प लेकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। सीएम से हुई बातचीत पर विचार रखते हुए राज्यमंत्री नटवर गोयल ने बताया कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री की ओर से हर जीएसटी रजिस्ट्रेशन पर व्यापारी व व्यापार का निःशुल्क दस लाख का बीमा कराया जा रहा। प्रदेश में सड़कों व फ्लाईओवरों और बिजली-पानी सहित शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना हर युवा को शक्ति प्रदान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.